भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा

प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में आगामी 5 नवम्बर को विधानसभा किच्छा और रुद्रपुर में आयोजित होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा लिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कमल कुमार जिंदल जी ने पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों — किच्छा चीनी मिल परिसर और रुद्रपुर सिटी क्लब — का निरीक्षण किया।

जिला अध्यक्ष श्री जिंदल ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि यह सम्मेलन भव्य और सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।

पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More From Author

रूद्रपुर। शहर की मटके वाली गली स्थित चार प्रतिष्ठित शोरूमों में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपये की नगदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। चोर निर्माणाधीन भवन के रास्ते छत पर पहुंचे और जीने के दरवाजे तोड़कर एक के बाद एक चार शोरूमों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन चोर चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

नगर निगम ने पुष्प वर्षा के साथ किया नगर कीर्तन का स्वागत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तैनात करने और अस्पताल के उच्चीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया