परिवहन विभाग ने यातायात सुधारों को लेकर लोगों की जागरूक किया कार्यक्रम में आए लोगों को डीएम ने सम्मानित किया

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

परिवहन विभाग ने यातायात सुधारों को लेकर लोगों की जागरूक किया

कार्यक्रम में आए लोगों को डीएम ने सम्मानित किया

 

रुद्रपुर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटना के बाद तत्कालिक उपचार देने के उद्देश्य से फर्स्ट रेस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बस यूनियन, मैजिक यूनियन, उत्तराखंड परिवहन निगम से आये लगभग 80 वाहन चालकों/परिचालकों को दुर्घटना के तुरंत बाद किये जाने वाले प्राथमिक उपचार हेतु जागरूक किया गया कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन उधम सिंह नगर, जिला आपदा प्रवर्तन प्रबंधक अधिकारी, उधम सिंह नगर एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा फर्स्ट एड बॉक्स तथा सीपीआर से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी यातायात संबंधी नियमों, सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता, रात्रि में वाहन चलाते समय सावधानी, दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार सहायता प्रदान करने, दुर्घटना के पीड़ित व्यक्तियों को गुड सेमेरिटन योजना से लाभान्वित करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया
कार्यक्रम पश्चात् प्रशिक्षण में भाग लेने वाले वाहन चालकों/परिचालकों को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स वितरित किये गए।
कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, नवीन कुमार सिंह, समस्त प्रवर्तन कर्मचारी मौजूद रहे

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की और अग्रसर जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” विधानसभा सम्मेलन का आयोजन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा “Run For Unity” का किया भव्य आयोजन  एकता, अखण्डता और राष्ट्रीय चेतना का संदेश