विधायक शिव अरोरा ने इंद्रा कॉलोनी रामलीला मैदान मे सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विधायक शिव अरोरा ने इंद्रा कॉलोनी रामलीला मैदान मे सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने विधायकनिधि से स्वीकृत इंद्रा कॉलोनी रामलीला मैदान मे रामलीला मंच व आस पास सौंदर्यकरण के कार्य का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया, इससे पहले रामलीला मैदान मे रामलीला प्रारम्भ होने से पूर्व ध्वज स्थापना व भूमि पूजन हुआ तो वही शिव नाटक क्लब ने जानकारी दी 19 सितंबर को इंद्रा कॉलोनी मे रामलीला प्रारम्भ होंगी, जिसका उद्धघाटन विधायक शिव अरोरा द्वारा किया जायेगा।
वही ध्वज स्थापना व भूमि पूजन कार्यक्रम मे विधायक शिव अरोरा भी शामिल रहे,
उन्होंने कहा प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित रामलीला मंचन से पूर्व आज यहाँ सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है,तो वही पिछले साल रामलीला के पवित्र मंच से कमेटी के आग्रह पर यहाँ पर सौंदर्यकरण कार्य की घोषणा की थी, कि इस साल नये आकार व नये रंग मे रामलीला का मच नजर आयेगा ओर रामलीला मैदान मे हुऐ सौंदर्यकरण कार्य को देख मन को काफ़ी आत्म संतोष मिला कि जो उम्मीद से काफ़ी बेहतर ओर सुन्दर नजर आ रहा है.
विधायक शिव अरोरा ने कहा यह मेरे लिये सौभाग्य की बात प्रभु श्री राम की रामलीला प्रांगण का कार्य करने को मिला।
उन्होंने कहा पिछले काफ़ी समय से रामलीला मे उनका आना होता आ रहा है ओर विधायक बनने के बाद से उन्होंने यहाँ निर्माण कार्य करने का जो वादा किया था उसको निभाने का कार्य किया है ओर रुद्रपुर विधानसभा मे अलग अलग क्षेत्रों मे विकास कार्य गतिमान है।
इस दौरान शिव नाटक क्लब के सदस्यों ने सौंदर्यकरण कार्य करने हेतु विधायक शिव अरोरा का आभार जताया।
इस दौरान जगदीश सुखीजा, नरेश घई, सुरेंद्र घई बब्लू, जीतू गुलाटी, बिट्टू अरोरा, जोली कक्कड़, वेद ठुकराल,विजय कुमार, किशन सुखीजा, प्रदीप कामरा, हरबंस ठुकराल, मदन लाल कक्कड़, सुमित छाबड़ा, किरन विर्क, चेतन अरोरा, सन्नी घई, मोहन अरोरा, सजीव भसीन, अवतार खुराना,राजकुमार भुसरी, जगमोहन अरोरा, डम्मी चोपड़ा, अरुण अरोरा, प्रवीण बत्रा, राजदीप बठला राजीव भसीन, विकास सागर, मनोज मदान, ममता जीना, रेनू जुनेजा, महेंद्र आर्य, मयंक कक्कड़ जसवंत सैनी,विजय पारुठी, नरेश राजपूत, दीपक देवल आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे विधायकनिधि से स्वीकृत दुर्गा मन्दिर मे सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण विधायक बोले विकास कार्यों मे नही आने दी जायेगी कोई कमी

कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर जगह- जगह होंगे कार्यक्रम आयोजित “सेवा दिवस  के रूप मे मनाया जायेगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन – विधायक शिव अरोरा