सांसद अजय भट्ट ने कांग्रेस–आरजेडी नेताओं की अभद्र टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

 

सांसद अजय भट्ट ने कांग्रेस–आरजेडी नेताओं की अभद्र टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति

नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माता के बारे में इस तरह की अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल न सिर्फ राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है बल्कि भारतीय संस्कृति में मातृत्व और नारी सम्मान की जड़ों पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने कहा कि यह कृत्य अत्यंत निंदनीय, अमर्यादित और मर्यादा का पतन दर्शाने वाला है। भट्ट ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता ऐसी नफरत और अपमान की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी।

More From Author

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

सिंह कालोनी में जल्द खुलेगा नगर निगम का जोनल कार्यालयः विकास शर्मा महापौर ने सिंह कालोनी में पैदल भ्रमण कर समस्याओं का लिया जायजा

राष्ट्रपति भवन में लगने वाली प्रदर्शनी के लिए रूद्रपुर नगर निगम का हुआ चयन प्रदर्शनी में ‘फुलवारी’ समूह के उत्पाद बनेंगे आकर्षण