महिला ने आत्महत्या कर की जीवन लीला समाप्त

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

महिला ने आत्महत्या कर की जीवन लीला समाप्त

बीते दिन शुक्रवार को भमरोला निवासी संजय द्विवेदी ज़रिए दूरभाष चीता मोबाइल में नियुक्त कान्सटेबल दिलीप। कुमार को सूचना दी कि त्रिवेणी।कालोनी भमरोला में एक महिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर तत्काल में चौकी प्रभारी मय चीता कर्मचारी गणों के मौके पर पहुँचा मौके पर काफी भीड़ थी। मौके पर पहुंचने से पहले ही मृतका के परिजनों द्वारा महिला के शव को उतार कर नीचे चारपाई में रख दिया था।
परिजनों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया है। उक्त महिला हमारी लडकी पूजा पत्नी रवि निवासी रमपुरा है जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है। इसकी शादी 8 साल पूर्व रम्पुरा निवासी रवि से हुई थी। शादी से इसके दो बच्चे हैं। हमारी लड़की काफी समय से बीमार थी। ये हमारे साथ ही रह रही थी। आज हमलोग अपने किसी काम से बाहर गए हुए थे। ये घर पर अकेली थी तो इसमें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर मेरे द्वारा फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई और घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया शव।को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भिजवा दिया है si सुरेन्द्र रिंगवाल द्वारा मृतका पूजा का पंच नामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु शव को मोर्चरी भेजा गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है

More From Author

भूतबंगला वाल्मीकि मदिर के बाहर मास फेकने की घटना पर विधायक शिव अरोरा हुऐ आगबबूला, बोले हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही, देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर मे ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी, पुलिस के उच्च अधिकारियो से वार्ता कर सख्त कार्यवाही की बात कही

बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

अगस्त क्रांति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, दिनेश शुक्ला बोले – भारत छोड़ो आंदोलन ने आज़ादी की नींव रखी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार को उनके आवास व कैंप कार्यालय मे जनप्रतिनिधियों व जनता ने स्वागत किया।