DM नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता मंे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिला सभागार में आयोजित हुई

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

DM नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता मंे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिला सभागार में आयोजित हुई

रूद्रपुर जिलाधिकारी DM नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता मंे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिला सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से गतवर्ष डायट द्वारा सम्पादित प्रशिक्षणों की विस्तृत समीक्षा की गयी साथ ही चालू शिक्षण सत्र 2025-26 के प्रस्तावित कार्यक्रमों का अनुमोदन किया गया।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण समाग्री को नवाचार व रोचक बनाने के निर्देश दिये ताकि बच्चों को सीखने की उत्सुकता बनी रहे। उन्होने डायट प्रशिक्षको को बाहरी राज्यों के डायट प्रशिक्षणों के अध्ययन हेतु भेजने के निर्देश डायट प्राचार्य को दिये साथ ही जिलाधिकारी ने त्रैमासिक बैठक कराने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयो के एक-एक शिक्षक को बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने गरीब, मजदूरों के बच्चें जो स्कूल नही जाते है उनका नामांकन विद्यालय में कराने अथवा उनके क्षेत्र में जाकर ही अस्थाई शिक्षण केन्द्र में पढ़ाने के निर्देश दिये। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 16 अनुदेशक जिन्हे डायट द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, बटरफ्लाई योजना के अन्तर्गत अस्थाई शिक्षण केन्द्र में बच्चों को बढ़ाया जाता है। जिलाधिकारी ने डायट द्वारा दिये जाने वाले प्रशिक्षणों की वीडियोग्राफी कराने तथा बेस्ट ई- समाग्री आपस में साझा करने के निर्देश दिये। उन्होने डायट द्वारा दिये गये प्रशिक्षणों का शिक्षा पर प्रभाव की भी मानिट्रिंग करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विकास खण्डों में उत्कृष्ट विद्यालय कलस्टर बनाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, प्राचार्य डायट डॉ. अजन्ता बिष्ट, खण्ड शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप कुशवाहा, धीरन्द्र कुमार साहू, सीताराम कछारी, सतेन्द्र सिंह, मयंक रतूड़ी, आलोक मिश्र, अनिल कुमार सिंह सहित डायट के प्रवक्ता मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जूड़े थे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

आज देर रात करीब 12:00 बजे एसएसपी मणिकांत मिश्रा अचानक पहुंचे थाना केलाखेड़ा