एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार संपूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है , चेकिंग अभियान

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार संपूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है , चेकिंग अभियान

खुद एसएसपी रहे किच्छा , पुलभट्टा क्षेत्र में

संदिग्धों/असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही है पैनी नजर

अलर्ट मोड पर ऊधमसिंहनगर पुलिस, चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी

पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर लगातार चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान।

महत्वपूर्ण स्थानों, बस अड्डों , रेलवे स्टेशन व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चैकिंग व गश्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा  द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को संपूर्ण जनपद में महत्वपूर्ण स्थानों पर वृहद स्तर पर सघन चैकिंग अभियान चलने तथा संदिग्ध/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र/बॉर्डर पर पुलिस बल की भौतिक रूप से उपस्थिति बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम मे जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने–अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैंड, मुख्य चौराहों, सरकारी अस्पतालों , रेलवे स्टेशन , अन्य आवाजाही वाले स्थानो, रात्रि में यात्रियों को ले जाने वाले वाहनों , ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी व अन्य वाहनों तथा संवेदनशील स्थानों पर गहनता से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्धों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

नारद जयंती -पत्रकारिता दिवस पत्रकार ललित राठौर को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत (IAS)ने किया सम्मानित

भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल की नई कार्यकारिणी का स्वागत, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला बोले – “नए पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा देंगे”से