मेयर ने अतिक्रमणकारियों को गुलाब का फूल देकर दिखाई गांधीगिरी – फुटपाथ खाली कराने के लिए बाजार में उतरे मेयर और नगर आयुक्त

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

मेयर ने अतिक्रमणकारियों को गुलाब का फूल देकर दिखाई गांधीगिरी

– फुटपाथ खाली कराने के लिए बाजार में उतरे मेयर और नगर आयुक्त

– फुटपाथ खाली कराने का किया निवेदन, चेतावनी भी दी, नहीं सुधरे तो होगा सामान जब्त

रूद्रपुर। लम्बे समय से मुख्य बाजार में फुटपाथों पर कब्जा जमाकर बैठे व्यापारियों को महापौर विकास शर्मा ने गुलाब का फूल देकर फुटपाथ खाली करने की अपील की। साथ ही फुटपाथ खाली नहीं होने पर सामान जब्त करने और चालान की कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।

बता दें पिछले दिनों महापौर विकास शर्मा ने शहर के मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें व्यापारी संगठनों ने फुटपाथ को खाली करने पर सहमति जताई थी। लेकिन अभी तक व्यापारियों ने फुटपाथ खाली कराने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसी को लेकर शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल सहित नगर निगम की टीम के साथ मुख्य बाजार का

पैदल भ्रमण किया। इस दौरान महापौर ने वर्षों से फुटपाथ पर कब्जा करके बैठे व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर फुटपाथ खाली करने का निवेदन किया। साथ ही उन्होंने फुटपाथ कब्जाने वाले व्यापारियों को सामान नहीं हटाने पर सामान जब्त करने और चालान करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान कुछ दुकानदार ऐसे भी थे जिन्होंने फुटपाथ पर अपना बिल्कुल भी सामान नहीं रखा था। इन व्यापारियों की महापौर ने प्रशंसा करते हुए उन्हंे सम्मानित भी किया। महापौर और नगर आयुक्त के निवेदन पर तमाम व्यापारियों ने फुटपाथ खाली करने भी शुरू कर दिये।

इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि फुटपाथ जनता के लिए है इस पर कब्जा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि फुटपाथ खाली होना ग्राहकों के साथ साथ व्यापारियों के हित में भी जरूरी है। फुटपाथ खाली होंगे तो लोग आसानी से बाजार में पैदल चल सकेंगे और रोड पर जाम का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं, इसके लिए शहरवासियों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से रूद्रपुर को एक व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार को सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापारियों के साथ पूर्व में बैठक की गयी थी, जिसमें व्यापारियों ने कई सुझाव दिये थे, उन पर भी काम शुरू किया जा रहा है। जल्द ही रूद्रपुर बाजार एक नये स्वरूप में नजर आयेगा। फिलहाल आज व्यापारियों से फुटपाथ खाली कराने के लिए निवेदन किया गया है। कल से नगर निगम की टीम खुद फुटपाथ खाली कराने के लिए बाजार में उतरेगी। इसके लिए टीम गठित कर दी गयी है।

महापौर और नगर आयुक्त द्वारा बाजार में फुटपाथ खाली कराने के लिए चलाई गई इस मुहिम की शहर के तमाम व्यापारियों और आम लोगों ने प्रशंसा करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पारस चुघ, विवेक दीप सिंह, पार्षद चिराग कालरा, सन्नी अरोरा, गौरव बब्बर, राजीव, पवन, कृष्ण नारंग, विशाल खुराना, सुमित खुराना, नमन अरोरा आदि भी मौज्ूद थे।

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

मेयर ने अतिक्रमणकारियों को गुलाब का फूल देकर दिखाई गांधीगिरी – फुटपाथ खाली कराने के लिए बाजार में उतरे मेयर और नगर आयुक्त – फुटपाथ खाली कराने का किया निवेदन, चेतावनी भी दी, नहीं सुधरे तो होगा सामान जब्त

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी गैंग का हुआ पर्दाफाश