महापौर से की खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की मांग सुभाष कालोनी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

महापौर से की खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की मांग
सुभाष कालोनी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

रूद्रपुर। सुभाष कालोनी वार्ड नं. 29 में पुलिस चौकी के पास खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा से उनके कार्यालय में भेंट की और उन्हें अपनी मांग से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल के नेतृत्व में महापौर को ज्ञापन प्रेषित करते हुए वार्डवासियों ने कहा कि वार्ड नं. 29 सुभाष कालोनी में पुलिस चौकी के पास भूमि खाली पड़ी है, जिसका सदुपयोग करते हुए यहां पर सुंदर पार्क विकसित किया जाये तो वार्ड के लोगों को सुबह शाम टहलने के लिए स्थान मिल सकता है और बच्चों को भी यहां पर खेलकूद गतिविधियों के लिए स्थान मिल सकता है। वार्डवासियों ने जनहित में उक्त खाली भूमि पर सुंदर पार्क विकसित करने की मांग की। साथ ही महापौर को वार्ड की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।

महापौर ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि रूद्रपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। कुछ नये पार्कों के लिए हाल ही में प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। जिन वार्डों में भी पार्क के लिए जगह खाली होगी वहां पर भी वार्ड नये पार्क विकसित किये जायेंगे साथ ही पुराने बदहाल पार्कों का भी सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता से जो वायदे किये थे उन्हें पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पारस चुघ,पार्षद रूबी पाल,आशीष यादव अमन विर्क धीरज सिंह विवेक रावत,कमल पाल ,अमन पाल,अजय पाल,सतनाम सिंह,प्रमोद साहनी,अखिलेश अग्रवाल, अरविंद शर्मा,राजदीप पाल, चंद्रपाल,बाबूराम, सतपाल,राहुल पाल, प्रदीप पाल,प्रमोद रस्तोगी,अनिल पाल,वीरू पाल,चमन लाल,राजेश पाल,विकास पाल,कन्हैया पाल,रंजीत पाल,मदनपाल, रिंकू मौर्या,पप्पू पाल,सतपाल,हर्ष पाल,सोनू पाल,मुनीश,रोहित,काका ,महेंद्र थापा आदि मौजूद रहे।

More From Author

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

बाजपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका कड़ा सबक सिखाने की मांग आतंकी हमला राजनीतिक अवसर नहीं चुनौती है

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी पैसों के लालच में जिगरी दोस्त की हत्या करने वाला राजेश उर्फ राजा गिरफ्तार