विधायक शिव अरोरा ने बागवाला क्षेत्र के मुख्य मार्ग के मरम्मत कार्य का फीता काटकर किया शुभारंभ

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विधायक शिव अरोरा ने बागवाला क्षेत्र के मुख्य मार्ग के मरम्मत कार्य का फीता काटकर किया शुभारंभ

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागवाला मे नेशनल हाइवे से बागवाला गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग के मरम्मत कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
विधायक शिव अरोरा ने मरम्मत कार्य का शुभारम्भ वहाँ के स्थानीय लोगों से नारियल फोड़कर करवाया, उन्होंने कहा बागवाला क्षेत्र मे प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत होने के बाद से भारी वाहन की आवा जाहि काफ़ी अधिक हो गई थी, चूकि वह प्रोजेक्ट काफ़ी समय से गतिमान है उसका आवास योजना का लाभ भी पात्र व गरीब लोगो को मिलना है लेकिन उसके कारण यहाँ के मुख्य मार्ग की हालत काफ़ी खराब हो गई है ओर बागवाला क्षेत्र से ही रिंगरोड भी निकल रही है जो गांव के बीचो बीच से होकर गुजर रही है, ऐसे मे उसका निर्माण कार्य भी तेज गति से सुचारु है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से मार्ग की हालत काफ़ी खस्ता होने के चलते ग्रामीणों को काफ़ी समस्या आ रही थी जगह जगह गड्डे हो गये थे ऐसे मे मेरे द्वारा मार्ग का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसके कार्य का शुभारंभ आज कर दिया गया। विधायक ने कहा बागवाला गांव मे दो बड़े प्रोजेक्ट के गतिमान होने से भविष्य मे यहाँ की तस्वीर बदलने जा रही है जिसका लाभ यहाँ के लोगो को मिलेगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, विजेंद्र चौधरी, अमित नारंग, आयुष चिलाना, राजीव शुक्ला, सुशील गाबा, जगदीश तनेजा, अजय सोलंकी, अजय वर्मा, नीरज यादव, कुलदीप चंद, सुरेंद्र चौधरी, राजेश तिवारी, पिंकू तिवारी, योगेश तिवारी, भरत मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

भाजपा नेता रामाधारी गंगवार पर नशे में धुत्त सिक्योरिटी गार्ड ने किया हमला, सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी पर भी हुआ हमलावर, भाजपा नेता सुशील गाबा पहुंचे मौके पर

जाट समाज के लोगों ने परिवार समेत जाट फिल्म का आंनद लिया