सितारगंज में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात, गन्ना किसानों और चीनी मिल कर्मचारियों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

सितारगंज में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात, गन्ना किसानों और चीनी मिल कर्मचारियों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

किच्छा — उत्तराखंड सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा से सितारगंज स्थित उनके आवास पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान पेराई सत्र के दौरान गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने हेतु सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गन्ना किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय पर भुगतान से न केवल किसानों को राहत मिली है, बल्कि इससे क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को भी मजबूती मिली है। मुलाकात के दौरान चीनी मिल कर्मचारियों से संबंधित कई वर्षों से लंबित समस्याओं पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कर्मचारियों के वेतन, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों को विस्तार से गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष रखा और इनके शीघ्र समाधान हेतु आग्रह किया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी उठाए गए विषयों को गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और कर्मचारियों दोनों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही इन समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।
इस दौरान दिनेशपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री धीरज सिंह, दर्जा मंत्री खतीब अहमद उपस्थित थे।

More From Author

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापन एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे बनी कमेटी दो माह मे करेगी रिपोर्ट तैयार विधायक बोले गरीबो को उनका मालिकाना हक दिलाने हेतु निकलेगा समाधान

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी। ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने 04 नशा तस्करों को 580 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार। चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद।

भाजपा कार्यालय पर हुआ रुद्रपुर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन! प्रभारी नैनवाल ने कहा भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ कर रही है लोगो के बीच मे कार्य

आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे चल रहे सकीर्तन मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा