चार दिवसीय परशुराम महोत्सव की तैयारियां शुरू 30 अप्रैल को महापौर करेंगे भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

चार दिवसीय परशुराम महोत्सव की तैयारियां शुरू

30 अप्रैल को महापौर करेंगे भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण

रूद्रपुर। इस बार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया जायेगा। चार दिवसीय आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए ब्राम्हण सभा ने तैयारी शुरू कर दी है। 27 अप्रैल से शुरू होने वाले महोत्सव का समापन 30 को भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण के साथ होगा। मूर्ति का अनावरण महापौर विकास शर्मा करेंगे।

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण महासभा की बैठक गल्ला मंडी में कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिसमें चार दिवसीय जन्मोत्सव की रूपरेखा तैयार की गयी। कार्यक्रम को भव्य दिव्य बनाने के लिए विस्तार से चर्चा करते हुए सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में ब्राह्मण महासभा के संस्थापक /अध्यक्ष पण्डित मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि इस बार महोत्सव 4 दिवसीय होगा। जिसमें प्रथम दिन 27 अप्रैल को सिड़कुल ढाल पर स्थित भगवान परशुराम चौक से भव्य शोभायात्र निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नैनीताल रोड पर स्थित पुरातन भगवान परशुराम चौक विश्राम लेगी। इसके पश्चात हर वर्ष की भांति विशाल भंडारे का आयोजन व भगवान परशुराम जी की जीवनी और ब्राह्मण महासभा से जुड़े सभी सदस्यों की परिचय पुस्तिका का विमोचन समाज की वरिष्ठ विभूतियों द्वारा किया जाएगा। 28 और 29 अप्रैल को आवास विकास जगतपुरा रोड पर स्थित भगवान परशुराम पार्क में पूजा पाठ हवन यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। 30 अप्रैल को चतुर्थ दिवस भव्य कलश यात्र के पश्चात भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति का अनावरण महापौर विकास शर्मा द्वारा किया जायेगा।

बैठक में संरक्षक विश्वनाथ शर्मा,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश मिश्रा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा , प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल भारद्वाज, जिलाध्यक्ष देव मैनन, नगराध्यक्ष नितिन कौशिक, आशुतोष शर्मा ,डॉ कपिल शर्मा, विपिन दीक्षित,चेतन शर्मा, उमेश कौशिक, रामकिशन शर्मा, गोविन्द शर्मा ऋषिकांत भारद्वाज,रजत दीक्षित ,ईश्वर शर्माधीरू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर चला एसएसपी मणिकांत मिश्रा का डंडा। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में शराबियों और वारंटियों की धरपकड हेतु चलाया गया विशेष अभियान

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली रुद्रपुर का किया वार्षिक निरीक्षण पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने के दिये निर्देश