विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर लगाया दहेज मांगने का आरोप

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर लगाया दहेज मांगने का आरोप

काशीपुर। एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ए
म्स जम्मू में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत है। आदर्शनगर कॉलोनी निवासी अंजलि ने कहा कि उसके पति सूर्य प्रताप सिंह एम्स विजयपुर जम्मू में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। वह पूर्व में काशीपुर में शिक्षिका रही हैं। 02 जुलाई 2022 को उसकी पहचान सूर्यप्रताप से हुई। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में 30 लाख रुपये की डिमांड करते हुए उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर उसने महिला हेल्प लाइन में शिकायत की। पुलिस के समझाने पर अक्तूबर 2023 को मां बाल सुन्दरी मंदिर में उनका विवाह हो गया। इसके बाद सूर्यप्रताप सिंह उसे अपने साथ जम्मू ले गया। आरोप है कि पति ने कई बार गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया और तलाक नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वहां सूर्यप्रताप ने अपनी मां सुषमा, बहन मालती, बहनोई विकास के उकसावे में आकर उसका उत्पीड़न किया और दहेज में तीस लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प श्री धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

काशीपुर। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने मोहल्ला अल्ली खां में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रूद्रपुर। गंगापुर रोड पर नये प्रतिष्ठान जोरको फूड्स का महापौर विकास शर्मा ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी।