जेसीज टीम की शानदार जीत पंजाब विश्वविद्यालय से ‘बेस्ट स्कूल अवार्ड’

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

जेसीज टीम की शानदार जीत पंजाब विश्वविद्यालय से ‘बेस्ट स्कूल अवार्ड’

चंडीगढ़ संवाद कार्यक्रम में जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया। पंजाब विश्वविद्यालय में 28 तथा 29 जनवरी को नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी। नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों की 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जेसीज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा टीम जेसीज को बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण, निष्ठा तथा बेहतरीन प्रदर्शन का परिणाम है। उनकी रचनात्मकता एवं प्रतिभा ने सभी का दिल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जेसीज निरन्तर विद्यार्थियों के हितों के लिए अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगा। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को पहचानकर निखारने की आवश्यकता होती है।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

मानव भारती स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जाना, कैसे होती है गन्ने की खेती

सोनिया गांधी ने बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति का उपहास उड़ाते हुए अपमान किया है। जो की बेहद निंदनीय है : अजय भट्ट