एसएसपी  जनपद उधम सिंह नगर के आदेश के अनुपालन में नशीले पदार्थों के तस्करो के विरुद्ध एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर द्वारा ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ मिलकर की बड़ी कार्यवाही

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

एसएसपी  जनपद उधम सिंह नगर के आदेश के अनुपालन में नशीले पदार्थों के तस्करो के विरुद्ध एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर द्वारा ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ मिलकर की बड़ी कार्यवाही

 

70.67 ग्राम smack मय 01 अदद मोटर साइकिल के साथ 01 नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए  पुलिस अधीक्षक  रुद्रपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी  ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी महोदय रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर द्वारा ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए  देर शाम ट्रांजिट कैम्प ठाकुर नगर बेगन फील्ड के पास वाहन चैकिंग के दौरान विजय दास पुत्र नंद गोपाल दास निवासी ठाकुर नगर वार्ड नंबर-8 बेगन फ़ील्ड के पास थाना ट्रांजिट कैम्प उम्र-32 वर्ष को रोक कर चैक करने पर अभियुक्त के कब्जे से 70.67ग्राम smack बरामद हुई. अभियुक्त के कब्जे से smack बरामद होने पर उसे धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना ट्रांजिट कैम्प में FIR NO- 19/2025 धारा 8/21/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया. अभियुक्त से बरामद smack के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त बरामद smack बहेडी के एक व्यक्ति से लेना बताया उक्त संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदा smack की कीमत लगभग 22 लाख रुपए है

नाम पता अभियुक्त
विजय दास पुत्र नंद गोपाल दास निवासी ठाकुर नगर वार्ड नंबर-8 बेगन फ़ील्ड के पास थाना ट्रांजिट कैम्प उधम सिंह नगर उम्र-32 वर्ष

आपराधिक इतिहास
1. 271/2021 u/s 8/21/60 NDPS ACT कोतवाली रुद्रपुर
2. 53/2024 u/s 8/21/60 NDPS ACT थाना ट्रांजिट कैम्प
3. 19/2025 u/s 8/21/60 NDPS ACT थाना ट्रांजिट कैम्प

बरामदा माल का विवरण
1. 70.67 ग्राम smack
2. 01 अदद मोबाइल फोन
3. कुल 8100 रुपये
4. 01 अदद मोटर साइकिल ग्लैमर

पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री मोहन चंद्र पाण्डेय कोतवाली ट्रांजिट कैम्प
1.उनि0 राजेश पाण्डेय एएनटीएफ प्रभारी
2.उपनि0 कौशल भाकुनी ANTF
3.उपनि0 प्रदीप पंत थाना ट्रांजिट कैम्प
4.हेड कॉस्टेबल भुवन पाण्डेय -ANTF
5.कांस्टेबल दिनेश चंद्र-ANTF
6.कांस्टेबल विनोद खत्री-ANTF
7.कांस्टेबल हरीश गोस्वामी-ANTF
8.कांस्टेबल भूपेन्द्र जीना – ट्रांजिट कैम्प
9- म0का0 कंचन चौधरी -ANTF

More From Author

त्रिशूल चौक पर टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; विधायक शिव अरोरा व पुलिस ने संभाला मोर्चा, सूझबुझ से सकुशल नीचे उतरी महिलाविधायक ने महिला से माइक के माध्यम लगातार अपील के बाद , भरोसा देकर टावर से नीचे उतरवाया; हर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

त्रिशूल चौक पर टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; विधायक शिव अरोरा व पुलिस ने संभाला मोर्चा, सूझबुझ से सकुशल नीचे उतरी महिलाविधायक ने महिला से माइक के माध्यम लगातार अपील के बाद , भरोसा देकर टावर से नीचे उतरवाया; हर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घरेलु किरायेदारे के सत्यापन करने निरदेशन मे बिना सत्यापन के अपने घरो मे बिना सत्यापन के रह रहे लोगो के विरूद्ध कार्यवाही

जनता का भाजपा से उठा भरोसा, दर्जनों कांग्रेसियों ने मोहन खेड़ा को समर्थन देकर थामा कांग्रेस का दामन कई भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल, दिया कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को समर्थन