विधायक शिव अरोरा बोले रमपुरा की जनता एकजुट चुनाव मे मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को मिलेगा भरपूर्ण समर्थन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विधायक शिव अरोरा बोले रमपुरा की जनता एकजुट चुनाव मे मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को मिलेगा भरपूर्ण समर्थन

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने पहुँचे रमपुरा, जहाँ उन्होंने वार्ड न. 22 से पार्षद प्रत्याशी पूनम कोली व वार्ड न. 23 से प्रत्याशी पूजा कोली के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। वही रमपुरा पहुंचते ही विधायक शिव अरोरा का सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फूल मलाओ से जोरदार स्वागत किया, तो वही विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा मे पैदल भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिये घर घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा रमपुरा हिंदुत्व के लिये जाना जाता है जहाँ समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है और बात करे चुनाव की तो रमपुरा से भारतीय जनता पार्टी सदैव आशीर्वाद मिला है इसलिए हमको जनसंपर्क के दौरान भी कमल के फूल के लिये अपार समर्थन यहाँ की जनता से मिल रहा है निश्चित रूप से आने वाली 23 जनवरी को भी रमपुरा क्षेत्र से एक एक व्यक्ति घर से निकल के भाजपा के पक्ष मे मतदान करेगा ऐसा पूर्ण विश्वास है, विधायक बोले रुद्रपुर भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा विगत लम्बे समय से समाजिक जीवन मे जनता की सेवा करते रहे है और रुद्रपुर नगर निगम को विकास के राह पर आगे ले जाने की क्षमता रखते है निश्चित रूप से इस चुनाव मे पुराने सारे रिकॉर्ड टूटने जा रहे है और हम मेयर की सीट भारी बहुमत से जीतने वाले है रमपुरा क्षेत्र के तीनो पार्षद भाजपा के विजय होंगे और इस बार सबसे जायदा पार्षद भाजपा के चुन के आने वाले है।
विधायक शिव अरोरा ने आमजन से अपील की आप 23 जनवरी को घरो से निकल के भारी संख्या मे मतदान के लिये निकले।

इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, धर्म सिंह कोली, उपेंद्र चौधरी, नत्थूलाल गुप्ता, महेश कोली, सुरेश कोली, चन्द्रसेन चंदा, बिट्टू शर्मा, किरन विर्क, शिवकरण,नौबत राम, राज कोली, राजकुमार, रामकरण, प्रेमपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

डीपीएस फेंसिंग अकादमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में चल रही 19वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2024-25 के दूसरे दिन तीन इवेंट्स आयोजित किए गए,

रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने वार्ड नं. 21 रम्पुरा मे पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया।