डीपीएस फेंसिंग अकादमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित 19वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2024-25 का आज भव्य उद्घाटन हुआ।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

डीपीएस फेंसिंग अकादमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित 19वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2024-25 का आज भव्य उद्घाटन हुआ।

इस चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के करकमलों से हुआ।

चैंपियनशिप के पहले दिन लीग मुकाबले संपन्न हुए और अब नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है। पूरे भारत से आई 28 टीमों के 500 से अधिक प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य को गर्व महसूस कराया। नैनीताल के सुधर्शन सिंह ने राजस्थान के हैप्पी सिंह को 15-7 अंकों से हराकर नॉकआउट के टेबल ऑफ 32 में जगह बनाई। वहीं, देहरादून के अक्षत सिंह पुंडीर ने केरल के सायन सैवियो को 15-6 अंकों से पराजित कर अपनी योग्यता साबित की।

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला फेंसिंग खिलाड़ी सुश्री भावना टकुली भी इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। उनके मुकाबले कल से शुरू होंगे। हम उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हैं।

डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन एवं फेंसिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रेसिडेंट श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि इस चैंपियनशिप का लाभ उत्तराखंड के खिलाड़ियों को नेशनल गेम्स की तैयारी में मिलेगा।

खेल प्रेमियों से आग्रह है कि इस आयोजन में भाग लें और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रम्पुरा में कोली समाज ने भाजपा प्रत्याशी को दिया भारी समर्थन मेयर प्रत्याशी ने चुनाव कार्यालय का उदघाटन

रूद्रपुर। पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि रूद्रपुर में इस बार परिवर्तन की लहर है, शहर की जनता भाजपा के कारनामों से तंग आ चुकी है