निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का नैनीताल रोड पर बालाजी सर्विस सेंटर के समीप पूजा अर्चना के साथ विधिवत फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का नैनीताल रोड पर बालाजी सर्विस सेंटर के समीप पूजा अर्चना के साथ विधिवत फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

रूद्रपुर। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का नैनीताल रोड पर बालाजी सर्विस सेंटर के समीप पूजा अर्चना के साथ विधिवत फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच हवन पूजन के पश्चात जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरभ्ज्ञजन सिंह विर्क, किशन खेड़ा, मीना शर्मा, केसर दास खेड़ा परिमल राय, सौरभ चिलाना, संदीप चीमा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। इस दौरान सभी ने मेयर प्रत्याशी सहित वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की घटिया राजनीति का जवाब देने के लिए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए घटिया राजनीति पर उतर आये हैं हमारे कार्यकर्ताओं को धनबल और सत्ता के बल पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी भाजपा नेताओं की कठपुतली बना हुआ है, कांग्रेस समय आने पर इसका हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के डर और बहकावे में कार्यकर्ता ना आयें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। जनता भाजपा की नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है और इस बार कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। श्री गावा ने कहा कि भाजपा जनता का समर्थन खो चुकी है, इसी लिए चुनाव में घटिया हथकण्डे अपनाकर चुनाव से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की घटिया राजनीति का पर्दाफाश करें।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि घटिया राजनीति करके चुनाव जीतने की कोशिश करने वालों को जनता इस बार सबक सिखाने जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड जैसे छोटे चुनाव में भी भाजपा के बड़े बड़े नेताओं द्वारा दखल दिया जाना इस बात को साबित करता है कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा नेताओं को हार का डर सता रहा है । जनता इनके खोखले वायदों से ऊब चुकी है। नजूल भूमि के मुद्दे पर दशकों से भाजपा के लोग जनता को धोखा दे रहे हैं, हर चुनाव में जनता से झूठे वायदे करके चुनाव जीतना भाजपा की फितरत है, अब जनता इन्हें करारा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा की रीतियों नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है, पिछले दस सालों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने रूद्रपुर शहर का बेड़ा गर्क करने का काम किया है। इनके पास एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। चुनाव के समय वायदे तो खूब किये जाते हैं, लेकिन ये वायदे धरातल पर कहीं नजर नहीं आते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आहवान किया।

मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा नेताओं की गुण्डागर्दी और असामाजिकता सारी हदें पार कर चुकी है। इन्हें अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कि अब भी रूद्रपुर के लोग नहीं जागे तो आने वाले दिनों में जनता को पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का घमण्ड पहले ही सातवे आसमान पर है अब इस बार इनका मेयर बना तो शहर के लोगों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है, जिसे मेयर प्रत्याशी बनाया गया है उनका फोन तक नहीं उठता। ऐसे लोगों के हाथ में नगर निगम की कमान आयी तो शहर के लोगों को छोटे छोटे काम के लिए भी चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इस अवसर पर मीना शर्मा, अनिल दीक्षित, योगेश चौहान,सुनील जंडवानी, कृष्ण मण्डल, गोपाल भ्ज्ञसीन, पुष्कर राज जैन, हरीश पनेरू, जफर खान, राणा सुमन, जगदीश कर्मकार, बाबू खा, रामपाल यादव, जहांगीर कुरैशी, सरला ठाकुर, संगीता मण्डल, तारा देवी, मनीषा, मोनिका ढाली, प्रीति साना, ममता शर्मा, अंकिता अधिकारी, रश्मि वर्मा, रंजीता विश्वकर्मा, कनिका मण्डल, रानी मण्डल, सुमेर सिंह प्रजापति, दीपक कुमार, सुनील आर्य, विपिन आर्य, सुनीता आर्य, हरपाल सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

भाजपा मेयर प्रत्याशी श्री विकास शर्मा ने घर घर जाकर प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान शुरु किया

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नशा मुक्त उत्तराखंड के ध्येय में गति पकड़ती एसएसपी मणिकांत मिश्रा की पुलिस  उधम सिंह नगर पुलिस जैसी सक्रियता के चलते साकार हो सकता है मिशन नशा मुक्ति उत्तराखंड का संकल्प