काशीपुर होली एंजेल पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

काशीपुर होली एंजेल पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  अजय कुमार उपाध्याय (सीएओ, आईआईएम), श्री विजेंद्र सिंह चौधरी(नेशनल एथलीट) , बीडीओ  कमल किशोर पांडे, और  बच्चन सिंह जी (अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक) उपस्थित रहे। स्कूल के चेयरमैन  नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक – बलवंत सिंह बिष्ट डायरेक्टर श्री दिवान सिंह बिष्ट और श्री किशन सिंह बिष्ट ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद चारों हाउस ने शानदार मार्च पास्ट के माध्यम से अतिथियों को सलामी दी। मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार उपाध्याय ने अपने प्रेरक भाषण में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया।बच्चों ने विभिन्न खेलों जैसे रिले रेस, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, और ताइक्वांडो में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों ने भी गेम्स में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को और भी रोचक बनाया। फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में श्रीमती हेमा बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें 1100 रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या उपासना यादव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और सभी बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन ने खेल और संस्कृति के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच एकता और प्रेरणा का अद्भुत संदेश दिया।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

सीईओ बीकेटीसी के निर्देश पर संस्कृत विद्यालय कमेड़ा के छात्र-छात्राओं ने किया श्री बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों एवं औली का शैक्षिक भ्रमण

भाजपाइयो ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वी जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया याद