रूद्रपुर। निकाय चुनाव को लेकर जिले में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव की तैयारियों के साथ साथ प्रत्याशी चयन को लेकर जिले के प्रभारी रणजीत सिंह रावत आगामी 17 और 19 दिसम्बर को सितारगंज, रूद्रपुर और काशीपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

रूद्रपुर। निकाय चुनाव को लेकर जिले में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव की तैयारियों के साथ साथ प्रत्याशी चयन को लेकर जिले के प्रभारी रणजीत सिंह रावत आगामी 17 और 19 दिसम्बर को सितारगंज, रूद्रपुर और काशीपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

। इन बैठकों में संभावित प्रत्याशियों के आवेदन भी लिये जायेंगे।

जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि निकाय चुनाव के जिला प्रभारी रणजीत सिंह रावत 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे सितारगंज स्थित करन गार्डन में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक में खटीमा, सितारगंज और नानकमत्ता विधानसभा अंतर्गत आने वाली नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के आवेदन लिये जायेंगे और रायशुमारी की जायेगी। इसी दिन सायं 4 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय रूद्रपुर में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी रणजीत रावत रूद्रपुर, किच्छा और गदरपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर निगम,नगर पालिकाएवं नगर पंचायतों के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे और चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के आवेदन भी लेंगे।

19 दिसम्बर को जिला प्रभारी रणजीत रावत प्रातः 11 बजे काशीपुर स्थित नव चेतना भवन में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए आवेदन भी लेंगे। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे समस्त कार्यकर्ताओं के साथ ही ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस,एनएसयूआई के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, विधायक एवं पूर्व विधायकों एवं चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।

More From Author

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के तहत 5 मकान मालिकों के किये चालान

 हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा निकाली गई विशाल शौर्य यात्रा में शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा भगवा झंडे लिविश्वये बड़ी संख्या में हिंदूवादी लोग हुऐ शामिल