विधायक शिव अरोरा ने 500 गाड़ी की क्षमता वाली सिचाई विभाग की बाउंड्री से लगी जमीन पर पार्किंग के निर्माण कार्य का नारियल कर किया शुभारंभ

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विधायक शिव अरोरा ने 500 गाड़ी की क्षमता वाली सिचाई विभाग की बाउंड्री से लगी जमीन पर पार्किंग के निर्माण कार्य का नारियल कर किया शुभारंभ

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो की बहुत बड़ी समस्या का किया समाधान, पिछले 20 वर्षो से चली आ रही पार्किंग की मांग को आज विधायक शिव अरोरा ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारम्भ कर दिया,
आज नगर निगम रुद्रपुर के द्वारा नेशनल हाइवे से लगी हुई सिचाई विभाग की बाउंड्री के बाहर रोडवेज से लेकर वेंडिग जॉन तक जो 325 मीटर जिसकी लम्बाई है ओर 16 मीटर चौड़ाई है जिसमे 500 गाड़ी खड़े होने की क्षमता होंगी, वही आज विधायक शिव अरोरा ने विधिवत रूप से फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से पार्किंग की मांग विगत लम्बे समय से व्यापारियों द्वारा की जा रही थी जिससे मार्किंग में आने वाले ग्राहकों को गाड़ी खड़े करने की सुविधा हों, साथ ही सिचाई विभाग की बाउंड्री से लगी इस जमीन पर पार्किंग निर्माण से विधवानी मार्किट, सब्जी मंडी, मुख्य बजार आने वाले ग्राहकों को सुविधा होंगी,
विधायक शिव अरोरा ने कहा नगर निगम की देख रेख में तेज गति से निर्माण कार्य शुरू हुआ है अगले कुछ ही दिनों में इसके जमीन समतालिकरण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है,

वही आज निर्माण कार्य शुरू होने पर व्यापार मंडल द्वारा विधायक शिव अरोरा को मिठाई खिलाकर आभार जताया, उन्होंने बोला पार्किंग बनने से आमजन को जाम से निजाद मिलेगी।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप, राव मनोज मदान, मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, मुकेश वशिष्ठ,
निगम निगम अधिशासी अभियंता सौरभ यादव, जेई बसेड़ा व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

पंडित राम सुमेर शुक्ल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल

खबर पड़ताल ,पंजाबी सचवाणी सनसिटी प्लाजा सिविल लाइंस कार्यालय का शुभारंभ, कई लोगों ने की शिरकत