डॉल्फिन मजदूरों का आमरण अनशन और धरना   भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा जी द्वारा मिडिया के समक्ष अनशन कारी महिलाओं सहित सभी मजदूरों की चरणबद्ध रूप में कार्यबहाली कराने को दिए गए आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

डॉल्फिन मजदूरों का आमरण अनशन और धरना   भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा जी द्वारा मिडिया के समक्ष अनशन कारी महिलाओं सहित सभी मजदूरों की चरणबद्ध रूप में कार्यबहाली कराने को दिए गए आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया।

जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी डॉल्फिन कम्पनी के प्रबंधक से वार्ता के बाद धीरे धीरे सभी कर्मचारियों को काम पे भेज दिया जाएगा। पहले चरण में सभी महिला मजदूरों और विकलांग मजदूरों की कार्यबहाली की जायेगी। उसके पश्चात अन्य चरणों में शेष मजदूरों की भी कार्यबहाली की जायेगी।
प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में जहां उद्योग आवश्यक है वहां मजदूरों के हितों का संरक्षण भी धामी सरकार में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बेरोजगार नौजवानों के लिए सिडकुल के अंदर बहुत लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि डॉल्फिन कंपनी के प्रबंधक से फोन पर वार्ता के बाद ही इन कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त करवाया गया है जल्दी ही सभी कर्मचारियों को समायोजित करा दिया जाएगा।
जिसकी पुष्टि डॉल्फिन मजदूर नेता सोनू कुमार ने भी मिडिया के समक्ष की कि उनके सामने ही विकास शर्मा जी की कंपनी मालिक के साथ दूरभाष पर बातचीत हुईं थी।

इसके पश्चात् 37 दिनों से आमरण अनशन पर बैठी चारों महिला मजदूरों और विगत 29 दिनों से अनशन पर बैठे डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार का अनशन तोड़ा गया। उस दौरान भी विकास शर्मा जी द्वारा मिडिया के समक्ष पहले चरण में अनशन कारी महिलाओं सहित सभी महिलाओं और विकलांग मजदूरों की कार्यबहाली का आश्वाशन दिया । फिर बांकी चरणों में अन्य सभी मजदूरों की भी कार्यबहाली करा दी जायेगी। दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे के खिलाफ की गई कार्यवाही भी वापस ले ली जाएगी।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सतपाल ठुकराल ने प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया और आंदोलन की सफलता के लिए सभी मजदूरों को बधाई दी।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सामाजिक संस्थाऐं शिक्षा , स्वास्थ्य जैसे आयामों में निरन्तर करती है सहयोग -ऋतु खण्डूडी भूषण

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में नशा तस्करों पर लगाम कस रही है ऊधमसिंहनगर पुलिस। 620 ग्राम चरस के साथ 01 नशा तस्कर को पुलभट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।