नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आलू फार्म निवासी एक महिला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 साल की नाबालिग पुत्री को 32 वर्षीय रॉकी पुत्र राजपाल निवासी वैशाली कॉलोनी, काशीपुर 09 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने अपनी पुत्री को बहुत ढूंढा परन्तु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। उसे आशंका है कि रॉकी उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है।
महिला ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह उसके भतीजे ने रॉकी और उसकी पुत्री को चैती मंदिर के आस-पास घूमते देखा है। उसने पुलिस से उसकी पुत्री को बरामद कर रॉकी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रॉकी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता, 5/6,16/17 पॉक्सो एक्ट एवं 9 बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरु की।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थाना आईटीआई पुलिस टीम द्वारा वृहस्पतिवार को आरोपी रॉकी को गिरफ्तार कर लिया गया।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

काशीपुर। परमानेंट जॉब लगाने के लिए युवती और उसकी सहेली से 8,57,000 रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सरल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा 6, नवयुगल जोड़ो को दी उनके दाम्पत्य जीवन की शुभकामनायें