काशीपुर। परमानेंट जॉब लगाने के लिए युवती और उसकी सहेली से 8,57,000 रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

काशीपुर। परमानेंट जॉब लगाने के लिए युवती और उसकी सहेली से 8,57,000 रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बीती 12 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा जन सुनवाई की गयी, जिसमें एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र बाबत कुछ समय पूर्व उसके साथ ऑनलाईन मेट्रीमोनियल साईट पर चारू चन्द्र जोशी नामक व्यक्ति ने उससे शादी हेतु सम्पर्क किया गया तथा जान पहचान बढ़ने पर उसे अपने विश्वास में लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उसकी परमानेंट जॉब लगाने के वादे किये गये। चारू चन्द्र जोशी की बातों पर विश्वास कर उसने व उसकी सहेली ने परमानेण्ट जॉब लगाने के लिए 8,57,000 हजार रूपये चारू चन्द्र जोशी को दिये, जो कि उसने धोखाधड़ी से हड़प लिये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक काशीपुर व प्रभारी एसओजी काशीपुर को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर, प्रभारी एसओजी काशीपुर तथा चौकी प्रभारी प्रतापपुर द्वारा संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र की जांच के क्रम में पाया गया कि आरोपी चारू चन्द्र जोशी शातिर किस्म का अपराधी है जो लगातार महिलाओं से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की घटनाएं कारित कर रहा है। बाद जांच प्रार्थना पत्र के कम में प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
आगे की जांच में पता लगा कि चारू चन्द्र जोशी द्वारा कई लड़कियों से डेटिंग ऐप तथा मेट्रोमोनियल साईट पर ऑनलाईन सम्पर्क कर जान पहचान बढ़ाकर सरकारी नौकरी लगाने व शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाकर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी की जा चुकी है। चारू चन्द्र जोशी के मोबाईल का अवलोकन करने पर पाया कि वर्तमान में वह आठ अन्य महिलाओं से डेटिंग ऐप तथा मेट्रोमोनियल साईट पर ऑनलाईन सम्पर्क कर जान पहचान बढ़ाकर मोबाईल नम्बर प्राप्त कर व्हाटसप के माध्यम से चैट कर रहा है। चैट के अवलोकन से पाया कि चारू चन्द्र जोशी द्वारा इन महिलाओं से नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 20 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई है । चारू चन्द्र जोशी द्वारा महिलाओं व लडकियों को झांसे में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती है जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में मुकदमे पंजीकृत हैं। सघन जांच के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के आदेश पर उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त चारूचन्द जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी हाल निवासी हॉल फ्रेण्डस कालोनी दो नहरिया हल्द्वानी नैनीताल की सुरागरसी-पतारसी करते हुए जनपद नैनीताल में थाना हल्द्वानी, मुखानी में उसके विरूद्ध पंजीकृत एफआईआर की प्रतियां प्राप्त कर उसकी तलाश में मुखबिर लगाकर वृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून में भी चारू चन्द्र जोशी के विरुद्ध धोखाधड़ी सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर,
प्रभारी एसओजी काशीपुर रविन्द्र विष्ट,
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह सामंत, कां. कुलदीप एसओजी काशीपुर,
कां. प्रदीप कुमार एसओजी काशीपुर,
कां. सुनील कुमार,
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश शर्मा, उपनिरीक्षक सौरभ भारती, हेड कांस्टेबल विनय कुमार एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल प्रवीन गोस्वामी एसओजी काशीपुर,
कांस्टेबल दीपक जोशी व नरेन्द्र बोरा थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रुद्रपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी ने सिटी क्लब में धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार