श्री बालाजी स्थापना दिवस 13 नवंबर से – चुघ रुद्रपुर -श्री बालाजी स्थापना दिवस 13 नवंबर से आयोजित किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

 

श्री बालाजी स्थापना दिवस 13 नवंबर से – चुघ
रुद्रपुर -श्री बालाजी स्थापना दिवस 13 नवंबर से आयोजित किया

जाएगा, जो 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जानकारी देते हुए श्री बालाजी के भक्त भारत भूषण चुघ ने बताया कि श्री गुरु हरनाम जी महाराज जी के सानिध्य में श्री बालाजी स्थापना दिवस 13 नवंबर से मनाया जाएगा। जिसमें प्रथम दिवस दोपहर को निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो एलाइंस क्रिस्टल स्टेट के कम्युनिटी हॉल से प्रारंभ होकर श्री बालाजी धाम पहुंचेगी। निशान यात्रा में 511निशान लेकर संगत निकलेगी और दानपुर, भगवानपुर ,ग्रीन पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा ।14 नवंबर को प्रातः काल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में 51 भक्तों द्वारा रक्तदान किया जाएगा और शाम को श्री बालाजी धाम में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को प्रातः काल श्री बालाजी का दरबार लगाया जाएगा और दोपहर श्री बालाजी धाम में भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।उन्होंने सभी बालाजी भक्तों से इन तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। श्री बालाजी स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजेंद्र श्रीधर, रवि बठला, विजय अरोड़ा, पवन जिंदल ,मुकेश घई, सुनील गुगलानी ,राजू सिंघल, जॉनी राजपूत, मोहित जिंदल, हर्ष जिंदल, रोहित हुड़िया, आशु नागपाल, रोहित, सुमित, काकू ग्रोवर, सनी कालडा, प्रवीण , कुलदीप सिंह, राकेश ग्रोवर आदि मौजूद थे। बैठक में सभी को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ट्रायल प्रतियोगिताओं की चार आयु वर्ग का डीपीएस में आयोजन

मुख्यमंत्री ने डामटा में यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग किया