चाइल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समाहोलीरोह होली चाइल्ड स्कूल में डा॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के सम्मान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

चाइल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया
शिक्षक दिवस समाहोलीरोह

होली चाइल्ड स्कूल में डा॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के सम्मान में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में डा॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के फोटो के समक्ष विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, प्रधानाचार्य श्री मिन्टू दूबे, उप प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार जोशी व श्रीमति मंजू अधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर, श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में अपनी अनुपम अभिनय प्रस्तुति द्वारा सभी को भावविभोर कर दिया। शिक्षकों ने भी कविता पाठ व अपने संदेशों के माध्यम से बच्चों का माार्गदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि हम सबको डा॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के जीवन के आदर्शों का पालन करना चाहिए तथा बच्चों को अपने माता-पिता व गुरू के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

विद्यालय के वाईस चेयरमैन श्री विकास बत्रा जी ने गुरू की महत्ता को बताते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

प्रधान चारों की सीधी भर्ती के निरस्त के लिए शिक्षक संघ का जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना गदरपुर क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमले करने वाले शातिर बदमाश को एक अवैध तंमचा 315 बोर,02 जिदां कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।