Akshay Kumar ने इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, अजय देवगन ने कहा- उम्मीद है कि आप आगे…

Spread the love

NNN-DESK अक्षय कुमार को हाल ही में इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। अक्षय के लिए इस खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया। उन्होंने उनके लिए फिल्म का स्पेशल पोस्टर शेयर किया था। अब अक्षय के दोस्त और एक्टर अजय देवगन ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने अक्षय को बधाई दी है और उम्मीद की है कि वह आगे भी कई नए रिकॉर्ड बनाएंगे और वह उनके लिए आगे चियर करते रहेंगे। अजय का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। वहीं अक्षय ने भी इस ट्वीट पर उन्हें धन्यवाद कहा है। उन्होंने अजय को उनका सपोर्ट बनने के लिए भी धन्यवाद किया है।

अजय ने अक्षय के साथ फोटो शेयर की है और लिखा, ‘बधाई हो अक्षय सिनेमा में 30 साल और आगे और भी आते रहेंगे। आशा है कि आप नए रिकॉर्ड बनाते रहोगे। आपके लिए हमेशा खड़ा रहूंगा और आपको चियर करूंगा।’

इस पर अक्षय ने जवाब दिया, ‘थैंक्यू भाई… खुशनसीब हूं कि आपका सपोर्ट मेरे साथ रहता है। आपको प्यार।’

इससे पहले गुलशन ग्रोवर ने भी अक्षय को लेकर ट्वीट किया, ‘बधाई हो अक्की मेरे भाई 30 साल पूरे करने पर। मेहनत, पैशन की वजह से आज आप इस खास मुकाम पर पहुंचे हो। आपकी फिल्में मुझे मोटिवेट करती हैं, मुझे स्टार बनाया और उससे ऊपर आपको मुझे बतौर भाई दिया।’

अक्षय के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर में खूब स्ट्रगल किया है। पहले कई हिट फिल्में देने के बाद अक्षय की साथ में कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं। अक्षय ने तो एक वक्त ये भी डिसाइड कर लिया था कि वह इस इंडस्ट्री को छोड़ देंगे। लेकिन फिर उन्होंने कमबैक किया और आज वह हिंदी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।

अक्षय के पास अभी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें पृथ्वीराज, राम सेतु, रक्षाबंधन, मिशन सिंड्रेला और बड़े मियां छोटे मिया है। पृथ्वीराज में अक्षय के साथ मानुषी छिल्लर और सोनू सूद अहम किरदार में हैं। राम सेतु में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। रक्षाबंधन में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर हैं। वहीं बड़े मियां छोटे मियां में वह टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगे। मिशन सिंड्रेला को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है।

More From Author

क्षेत्र के जसवंत सिंह पाहवा जी की होनहार पुत्री जसमीत कौर ने पी.सी.एस. उत्तराखण्ड परीक्षा में प्रदेश मै प्रथम रैंक प्राप्त की और रुद्रपुर का नाम पूरे उत्तराखंड में रोशन किया । जसमीत कौर और सारे पाहवा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं 

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज राहुल गांधी की अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जाते समय कुछ देर के लिए काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काशीपुर मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के कार्यालय पर रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा मीडिया से भी रूबरू हुए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में आज मण्डी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया,

क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से एसओजी पुलिस ने जुआरिओ को किया गिरफ्तार इतनी नगदी हुई बरामद

दिल्ली में झगड़े के बाद सड़क पर महिला से मारपीट, फिर कार से घसीटा; 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *