तस्लीम जहां हत्याकांड की हो सीबीआई की जांच– काजल गंगवार भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा सिर्फ जुमला रुद्रपुर।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

तस्लीम जहां हत्याकांड की हो सीबीआई की जांच– काजल गंगवार
भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा सिर्फ जुमला
रुद्रपुर।

रुद्रपुर की तस्लीम जहां हत्याकांड के खुलासे से उसके परिजन संतुष्ट नहीं है पूरे मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। भाजपा सरकार में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा सिर्फ जुमला बनकर रह गया है उक्त विचार प्रेस को जारी एक बयान मे कांग्रेस की ओबीसी समाज की वरिष्ठ नेत्री काजल गंगवार ने व्यक्त किये।श्रीमती गंगवार ने कहा कि फुटेला हॉस्पिटल में कार्यरत स्टाफ नर्स तस्लीम जहां के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर एक मजदूर को जेल भेजा है किंतु परिजन उसे संतुष्ट नहीं है परिजनों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी से न्याय की गुहार लगाई है जिस पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी पी शर्मा जी से विस्तृत जानकारी मांगी है। कांग्रेस की मांग है की तस्लीम जहां हत्याकांड की सीबीआई जांच हो भाजपा राज्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद तस्लीम जहां हत्याकांड भी एक जघन्य अपराध है जिसमें डेड बॉडी के साथ बड़ी बर्बरता पूर्ण हरकत की गई है पूरी कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और पीड़ित परिवार के साथ है

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेको कार्यक्रम में की शिरकत, विधायक बोले विश्व पटल पर भारत ने बनाई एक अलग पहचान

वार्ड नंबर 29 की सुभाष कॉलोनी श्याम मित्र मंडल कमेटी द्वारा आयोजित श्री श्याम वंदना महोत्सव कीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी मोहित यादव समाजसेवी संजय ठुकराल ने ज्योत जलाकर शुभारम्भ किया।