उधम सिंह नगर पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस।

Spread the love

उधम सिंह नगर पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस।

सभी सम्मानित नागरिकों को उधम सिंह नगर पुलिस परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

आज 15 अगस्त 2024 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी जी मा0 मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया व तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अपना व्याख्यान दिया।

मुख्य अतिथि  द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एव उधम सिंह नगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा प्रभारी मंत्री  को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर जनपद उधम सिंह नगर के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, विधायक रुद्रपुर, जनपद के सभी गणमान्य नागरिक व अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे l

More From Author

भूतबंगला वाल्मीकि मदिर के बाहर मास फेकने की घटना पर विधायक शिव अरोरा हुऐ आगबबूला, बोले हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही, देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर मे ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी, पुलिस के उच्च अधिकारियो से वार्ता कर सख्त कार्यवाही की बात कही

बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अल्मोड़ा जेल शिफ्ट

जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया