तीन दिवसीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ

Spread the love

तीन दिवसीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ

रुद्रपुर के स्टोन ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं डिसएबल स्पोर्टिंगसोसायटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ एवं प्रधानाचार्य संजीव स्टीफन ने संयुक्त रूप से दीप पराजित कर शुभारंभ किया ।

समाजसेवी सौरभ अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है, यह एक हमारी मानसिक सोच है शहर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने पहले भी अपनी प्रतिभाग का लोहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया है आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। आज खेलों में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं।

डिसएबल स्पोर्टिंग समिति के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि धामी सरकार लगातार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिससे हजारों खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।खेल महाकुंभ प्रदेश में बेहतर खेल वातावरण तैयार करने में वरदान साबित होंगे इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों से खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण अहलावत, सचिव लुईस जॉर्ज, कोषाध्यक्ष मुकेश योगी, प्रदेश सचिव हरीश चौधरी, प्रधानाचार्य संजीव स्टीफन, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी शरद जोशी, सत्य प्रकाश सीमा नेगी हर्षित वैभव साक्षी चौहान रेखा मेहता प्रेम विश्वास मनोज परमार मोहित कुमार आलोक तिवारी सुनील शर्मा गुरजीत कैमरा सुबोध कुमार आसिफ निर्मला मेहता भुवन चंद गुणवंत आदि उपस्थित रहे

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

श्रीराम संस्थान काशीपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का विस्तार

श्री कृष्ण की लीला अपरंपार है,,, कथा व्यास नीरजा शरणार्थी