ढ़िए..रुद्रपुर के इस क्षेत्र में आबकारी ने मारा छापा,,पकड़ी शराब

ढ़िए..रुद्रपुर के इस क्षेत्र में आबकारी ने मारा छापा,,पकड़ी शराब

आदर्श आचार सहिता में अवैध शराब व्यापार पर अंकुश लगाये जाने हेतु श्री मान,आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा बिक्री के अड्डों पर निगरानी के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर, द्वारा गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र रुद्रपुर की दबिश टीम को आबकारी कंट्रोल रूम से घास मंडी के पास PSC गेट के सामने स्थित फास्ट फूड की दुकान से अवैध शराब बेचे जाने के सूचना मिली । जिस पर कार्यवाही करते हुए जब दुकान में छापेमारी की गई तो दुकान से 52 पव्वे मैकडोवाल और 05 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए । दुकान पर मौजूद आलोक सिंह पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है ।

More From Author

सीएम धामी ने खटीमा में मतदान के लिये लोगो को जागरूक किया

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर धर्मपुर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक शिव अरोरा ने बजरंगबली की आराधना कर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की