रुद्रपुर -संजय नगर खेड़ा में 5 दिन से चल रहे सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन महायज्ञ का आज समापन हुआ। इन 5 दिनों में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने प्रभु नाम का गुणगान किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर -संजय नगर खेड़ा में 5 दिन से चल रहे सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन महायज्ञ का आज समापन हुआ। इन 5 दिनों में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने प्रभु नाम का गुणगान किया

। यह संकीर्तन महायज्ञ 17 फरवरी को प्रारंभ हुआ था।जहां सैकड़ो हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।आज सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन के समापन पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ पहुंचे। जहां उन्होंने साधु संतों का आशीर्वाद दिया और कीर्तन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। रुद्रपुर शहर में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न मत और संप्रदाय के लोग शामिल होते हैं जो आपसी एकता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के सुमिरन से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन महायज्ञ पर सभी को शुभकामनाएं दी। समापन अवसर पर प्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया ।इस मौके पर रमन विश्वास, राजकोली, शिवकुमार शिबू ,दर्शन कोली, सनी पासवान समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

जल्द शुरू होगी काठगोदाम अमृतसर रेल सेवा -चुघ रुद्रपुर -क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली जा रही मांग को आज केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है।

रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का जन्मदिन कल सांय उत्सव की तरह मनाया गया l ट्रांजिट कैंप के नारायण कॉलोनी में विपिन राजपूत के निवास पर हवन यज्ञ किया गया