जल्द शुरू होगी काठगोदाम अमृतसर रेल सेवा -चुघ रुद्रपुर -क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली जा रही मांग को आज केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

जल्द शुरू होगी काठगोदाम अमृतसर रेल सेवा -चुघ
रुद्रपुर -क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली जा रही मांग को आज केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है।

जल्द ही काठगोदाम से अमृतसर तक की रेल सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसको लेकर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से काठगोदाम और अमृतसर रेल सेवा शुरू करने के लिए सैकड़ो हजारों लोगों ने आवाज उठाई थी। जिसको लेकर उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देकर काठगोदाम से अमृतसर तक प्रतिदिन गरीब रथ रेलवे सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया था कि नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर समेत तमाम कुमाऊं वासी हजारों की संख्या में पंजाब की यात्रा करते हैं ।जहां धार्मिक कार्यों को लेकर वैष्णो देवी, अमरनाथ यात्रा, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अलावा लुधियाना, जालंधर आदि शहरों में भी व्यापार के सिलसिले में जाते हैं ।इसके अलावा उत्तराखंड मे हजारों की संख्या में देश के वीर जवान निवास करते हैं जो पंजाब, जम्मू कश्मीर में अपनी ड्यूटी देते हैं।ऐसे में काठगोदाम से अमृतसर तक ट्रेन चलाया जाना बेहद आवश्यक था। ऐसे में केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया। सांसद अजय भट्ट ने उनके प्रस्ताव को संसद भवन में भी प्रमुखता से रखा था। वही चुघ ने रेलवे एवं वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश से भी दिल्ली में जाकर उनके मंत्रालय में उनसे मुलाकात की थी और प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था। साथ ही उन्होंने बताया कि रुद्रपुर की तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भी उन्हें काठगोदाम से अमृतसर तक ट्रेन चलाने के लिए ज्ञापन सौंप थे। जो उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री और रेल राज्य मंत्री को सौंपे थे। जिसको संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर काठगोदाम से अमृतसर तक ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है ।ऐसे में यह क्षेत्र वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है जिसका लाभ यहां की हजारों हजार जनता ले पाएगी।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

एसएसपी उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी   के निर्देशानुसार थाना आईटीआई पुलिस द्वारा गौ तस्कर को मात्र 06 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल।

रुद्रपुर -संजय नगर खेड़ा में 5 दिन से चल रहे सार्वजनिक अखंड नाम संकीर्तन महायज्ञ का आज समापन हुआ। इन 5 दिनों में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने प्रभु नाम का गुणगान किया