प्रशासनिक सहयोग के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से मिले भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संगठन के सदस्यों को प्रशासनिक सहयोग की मांग

प्रशासनिक सहयोग के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से मिले भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष
संगठन के सदस्यों को प्रशासनिक सहयोग की मांग

रुद्रपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कांडपाल से भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने मिलकर संगठन के सदस्यों को उनकी समस्याओं के निदान हेतु प्रशासनिक सहयोग की मांग के लिए ज्ञापन सोपा। दिए गए ज्ञापन में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि भाईचारा एकता मंच महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है संगठन में 40 से 50 हजार महिला सदस्य हैं जिसमें सिर्फ रुद्रपुर से लगभग 20 हजार महिला सदस्य हैं परंतु शहर के कुछ आसामाजिक तत्व संगठन की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य अनर्गल कृत्य करने में लगे हुए हैं। जिसकी शिकायत कई बार शासन प्रशासन से की गई है परंतु शासन प्रशासन उन आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। संगठन के सदस्यों को प्रशासनिक सहयोग मिल सके तथा संगठन की छवि साफ और स्वच्छ बना सके इसके लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से जिला प्रशासन को निर्देश देने की मांग की गई है ।इस मौके पर भाईचारा एकता मंच मुख्य संयोजक काजल गंगवार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

More From Author

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसकी नींव आज की युवा पीढ़ी पर टिकी है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

रुद्रपुर -भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर द्वारा भूरारानी स्थित द्वारका फार्म हाउस में सेवाव्रती सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

रुद्रपुर -संजय नगर खेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक अखंड महानाम संकीर्तन आज 17 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होगा।