रुद्रपुर -संजय नगर खेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक अखंड महानाम संकीर्तन आज 17 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होगा।

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

रुद्रपुर -संजय नगर खेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक अखंड महानाम संकीर्तन आज 17 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होगा।

जिसको लेकर आज महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली ,जो संजय नगर से प्रारंभ होकर झील पहुंची ।जहां महिलाओं ने कलश में जल भरा और मंदिर में उसे रख दिया। इस दौरान समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ भी कलश यात्रा में शामिल हुए। जहां कमेटी को लोगों ने उनका स्वागत किया। श्री चुघ ने कहा कि हिंदू धर्म में प्रत्येक पर्व का विशेष महत्व है ऐसे में अखंड महानम संकीर्तन प्रारंभ हो रहा है जो कई दिन तक चलेगा। इस कीर्तन में सभी लोग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर प्रभु का स्मरण करेंगे।इस मौके पर सनी पासवान, राजकोली, अनिल शर्मा, असित वाला, अरुण दास, देवानंद सोनकर, उत्पल जोददार, अमल मंडल, श्रीपद मंडल, उत्तम चौधरी, सपन विश्वजीत सरकार, अर्जुन विश्वास मनोज बैरागी मानस बैरागी समेत सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी।

More From Author

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसकी नींव आज की युवा पीढ़ी पर टिकी है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

प्रशासनिक सहयोग के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से मिले भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संगठन के सदस्यों को प्रशासनिक सहयोग की मांग

रुद्रपुर -लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से आज फुटबॉल मैदान में सातवां सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम साधु संतों और गणमान्य लोगों ने विवाह समारोह में पहुंचकर नव दंपति को अपना आशीर्वाद दिया