डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने जनता इण्टर कॉलेज पहुॅचकर मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने जनता इण्टर कॉलेज पहुॅचकर मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया

रुद्रपुर । डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने जनता इण्टर कॉलेज पहुॅचकर मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर विद्युत, पेयजल, रैम्प, शौचालय आदि न्यूनतम आधारभूत सुविधाओं जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, शौचालय विद्युत व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा चार मतदेय स्थलों में से एक मतदेय स्थल पर रैम्प का ढलान ज्यादा होने पर उसका ढलान कम करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों की बीएलओ तथा सूपरवाईजर से विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए बूथ स्तर पर व्हाट्सअप ग्रुप संक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सुपरवाईजर दिनेश चन्द्र, बीएलओ इशरत जहॉ, आयशा अब्बासी, रंजीता अरोरा आदि उपस्थित रहे।

More From Author

श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के आशियाने उजड़ने से बचाने में विधायक शिव अरोरा की पहल रंग लाई, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में वसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सौजन्य से उत्तराखंड भवन व कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रम कार्ड धारकों बाटी सामग्री किट