अभियान की कार्यशाला का आयोजन कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले मोदी सरकार के कार्यो पर मोहर लगाने जा रही है

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

भाजपा चुनाव कार्यालय पर हुआ लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान की कार्यशाला का आयोजन
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले मोदी सरकार के कार्यो पर मोहर लगाने जा रही है

जनता, तीसरी बार भी होगी प्रचंड जीत

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर आज भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा रुद्रपुर में हुआ नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान की कार्यशाला का आयोजन। जिसमे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हुए मुख्यतिथि के रूप में शामिल तो वही भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री ने की कार्यशाला की अध्यक्षता। आपको बता दे लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ समय ही बाकी है तो भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर अपने आप को धरातल मजबूत करने में लगी हुई है जिकसे निमित आज नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा का लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में ओर राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से सम्पर्क करने हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम व दीप प्रज्वलित कर हुआ, वही कार्यक्रम में पहुँचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री व चुनाव की दृष्टि से कुमाऊँ कलस्टर प्रभारी सौरभ बहुगुणा ने लाभार्थी कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बहुत कर्मठ ओर लगातार क्षेत्र में ओर जनता के बीच कार्य करने के लिये जाना जाता है और हमारी केंद्र व राज्य की सरकार की एक एक योजना का लाभ आमजन तक पहुँचे उसके लिये वह लगातार मेहनत करता हैं और निश्चित रूप से यह लोकसभा कार्यशाला का उद्देश्य भी यही है कि हम नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में अपने अपने क्षेत्रों में लाभार्थियों के बीच जाये और उनसे संपर्क करे और अवगत करवाये कि हमारी केंद्र की मोदी सरकार ने दस वर्ष आपके विकास और कल्याण कक समर्पित किये जो आज देश के विकास में नजर भी आ रहा है अब लोकसभा चुनाव नजदीक है एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और लाभार्थियों को प्रेरित करना है कि हमारे देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मे सुरक्षित है जिसको देखते हुए वह अपने आस पास के लोगो को भी भाजपा पार्टी के पक्ष में वोट देने को कहे , बहुगुणा बोले हमको पूर्ण विश्वास है हमारे कार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अटूट प्रेम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये हर वादे पर खरा उतरने का जो कार्य किया है हम पुनः पहले से बड़े अंतर से देश मे सरकार अवश्य बनायेगे सभी कार्यशाला में आये कार्यकर्ता लाभार्थियों से सम्पर्क करें जिससे यह अभियान सफल हो सके।

वही प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा यह लाभार्थी लोकसभा कार्यशाला बहुत महत्वपूर्ण हैं जो जिसमे हम गांव गांव बस्ती बस्ती अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर लाभार्थियों से सम्पर्क करना है और उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से मिले योजनाओं के लाभ व उनके अनुभव को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना हैं, बिष्ट ने बताया अगर लाभार्थी की बात करे तो हर घर मे आयुष्मान कार्ड का लाभार्थी है जिनको पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है ऐसी अनेको योजनाये है जो सरकार द्वारा चलाई जा रही है उनका सीधा लाभ आमजन को हो रहा है तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है जहां कोई योजना का लाभ नही मिला तो वहाँ जनता के बीच में मोदी की गारंटी वाली गड़ी पहुची है और उनके द्वारा योजनाओं से वंचित रह गए लोगो के अलग अलग योजनाओं में रजिस्ट्रेशन किये हैं जिससे उनको भी सरकार की योजना का लाभ मिले ऐसे लोगो से भी हमको संपर्क करना है।

इस दौरान अनिल कपूर राज्यमंत्री व प्रदेश लाभार्थी सयोंजक, दिनेश आर्य लोकसभा सयोंजक लाभार्थी सम्पर्क, विधायक शिव अरोरा, सरिता आर्य, अरविंद पांडेय, रामसिंह कैड़ा, जिला अध्यक्ष गुजन सुखीजा,नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विवेक सक्सेना लोकसभा सयोंजक, रामपाल सिंह, ऊषा चौधरी, राकेश नैनवाल प्रदेश मंत्री, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, पुष्कर कोशयरी, भावना मेहरा, कमलेन्द्र सेमवाल, राजेश तिवारी, अमित नारंग, गजेंद्र प्रजापति, बिट्टू चौहान, स्वाति शर्मा , व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर के सख्त एक्शन में काशीपुर पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया घटना का खुलासा। छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

रुद्रपुर -जागृति सामाजिक धर्मार्थ एवं शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा पुलिसकर्मी सहायता रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया