जसपुर क्षेत्र में, झपट्टा मारके के बैग ले जाने वाले 02 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में। 

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

जसपुर क्षेत्र में, झपट्टा मारके के बैग ले जाने वाले 02 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।

  • श्रीमती सर्वेश देवी W/O श्री राजेश सिंह निवासी मौ0 गुजरातियान वार्ड न0 04 थाना जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर द्वारा थाना जसपुर में तहरीर दी गयी कि दिनांकoदिनांक04/01/2024को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा रास्ते में चलते समय उसके हाथ से एक बैग झपट्टा मारकर ले गये, जिसमे वादिनी का सरकारी मोबाइल तथा अन्य दस्तावेज मौजूद थे, उक्त दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में दिनांक 09.01.2023 को मु0अ0सं0 15/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन एव प्रभारी निरीक्षक  y कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास पूछताछ व सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर मुखबिर मामूर किये गये , दिनांक 10/01/2024 को उ0नि0 श्री ललित सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रयास लिए जा रहे थे तभी मुखबिर खास की सूचना पर मोटर साइकिल संख्या UP 21CD 0805 को कासमपुर तिराहे पर रोककर पूछताछ की गई तो M/C चालक द्वारा अपना नाम नकुल तथा पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम मनीष बताया तथा जामा तलाशी के दौरान बरामद मोबाईल के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर तथा उपरोकत मुकदमे की वादनी को मौके मैं बुलाने पर उक्त लडको की पहचान उन्ही चोरों के रूप में हुई तथा मोबाइल भी वही बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411/34 ipc की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तो को मय M/C के गिरफ़्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध पंजीकृत अन्य अभियोगों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

1. नकुल S/O राजेंद्र R/O पीपली घनश्याम थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उम्र 20 वर्ष
2. मनीष S/O सुनील कुमार R/O जटपुरा महावतपुर थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उम्र 22 वर्ष

बरामदा सामग्री का विवरण

01.सैमसंग मोबाइल
02. घटना प्रयुक्त M/C No.UP21CD-0805

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भव्य रोड शो व नारी शक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी का जताया आभार, विधायक बोले जनता के दिल मे धामी

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जिला न्यायालय बागपत में कार्यरत एडवोकेट कुणाल जैन को भाईचारा एकता मंच का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है ।