सभी धर्म का सम्मान जरूरी तराई कौमी एकता का गुलदस्ता… के पी गंगवार भाईचारा एकता मंच ने किया सजदानसी का सामान

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

सभी धर्म का सम्मान जरूरी तराई कौमी एकता का गुलदस्ता… के पी गंगवार
भाईचारा एकता मंच ने किया सजदानसी का सामा

रुद्रपुर। रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर स्थित हजरत सैयद मासूम शाह मियां व हजरत सैयद मियां का 86 वां सालाना उर्स के आखिरी दिन आज भाईचारा एकता मंच के पदाधिकरियो ने दरगाह पहुं चकर माथा टेककर क्षेत्र में अमन शांति व खुशहाली के लिए दुआ भी मांगी। उर्स मुबारक के अवसर पर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने दरगाह के सज्जादानशीन व मुतवल्ली सैयद हसीन मियां, सैयद शहाद मियां साबरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह व कैलेंडर भी भेंट किया। इंदिरा चौक पर स्थित दरगाह पर सभी धर्म के लोग आते हैं तथा अपनी मन्नते भी मांगते हैं जहां उनकी मन्नते पूरी भी होती हैं। भाईचारे एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि तराई कौमी एकता का गुलदस्ता है और सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए तथा सभी धर्म का आदर और सम्मान करना चाहिए। इस दौरान सैयद शहाद मियां साबरी, केंद्रीय महामंत्री मुमत्याज अहमद, कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव, समाजसेवी इरशाद खान, चांद खान, सत्यजीत सरकार समेत काफी लोग उपस्थित थे।

More From Author

श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के आशियाने उजड़ने से बचाने में विधायक शिव अरोरा की पहल रंग लाई, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना आईटीआई क्षेत्र में हुई चोरी का किया खुलासा घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

रुद्रपुर कोतवाल बने धीरेंद्र कुमार,पुलिस लाइन पहुंचे विक्रम राठौर कई चौकी इंचार्ज भी बदले लिस्ट देखे