उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना आईटीआई क्षेत्र में हुई चोरी का किया खुलासा घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना आईटीआई क्षेत्र में हुई चोरी का किया खुलासा घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्ता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार व   पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर    के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक  के कुशल नेतृत्व में चोरी के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से हुआ खुलासा।

अभियुक्त शादाब उर्फ मुन्ना पुत्र भूरा उर्फ इकबाल निवासी नई बस्ती मुण्डो के पास थाना ठाकुरद्वारा जनपद-मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष से
1-एक काले रंग की एलईडी 32 इंच एल जी कम्पनी।
2-एक अंगूठी जनाना पीली धातु। 3–एक अंगूठी पीली धातु चौकोर मर्दाना आयताकार।
4-एक जोडी कान के कुण्डल जनाना। 5-एक मंगलसूत्र का पैण्डल जिसपर नीचे लटकन लगी है।
6– एक काले रंग की बिना नंबर स्कूटी।

👉दूसरे अभियुक्त आसिफ पुत्र मौ0 हुसैन निवासी नई बस्ती मुण्डो के पास थाना ठाकुरद्वारा जनपद-मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष से
1- एक कमरबन्द सफेद धातु व 20 छोटे रंग बिरंगी फूल व लटकन लगी है।
2-एक मंगलसूत्र चैन सहित सफेद धातु।

3-दो हथफूल जिसमे 5-5 अंगूठी लटकन से जूडी है।

4-एक कमरगुच्छा ।

बरामदा समान व बिना नंबर स्कूटी के बारे मे पूछा तो दोनो ने हाथ जोडकर माफी मांगते हुए बताया कि हम दोनों स्मैक का नाश करने के आदि हैं।साहब हम दोनो ने दिनांक 26-12-2023 की रात्रि मे दुर्गा कालोनी गिरिताल काशीपुर के एक घर मे घुसकर घर का ताला सरिये से तोडकर घर के अन्दर अलमारी का लोक तोड़कर व एक नोटो की माला जिसमे 5000 रुपये के नोट लगे थे। उसी दिन पशुपति विहार काशीपुर के दूसरे घर का ताला तोडकर घर से यह स्कूटी डुएट चोरी की थी।जोकि सफेद कलर की थी जिसकी नम्बर प्लेट हमने पकडे जाने के डर से उताकर ठाकुरद्वारा मे ही मैकेनिक की दुकान पर स्कूटी पर काला रंग के पेन्ट करा दिया था। पकडे गये दोनो व्यक्तियो को उनके जुर्म धारा 380/457 भादवि सम्बन्धित मु0 NO411/2023 ,मु0 FIR NO10/2024 से अवगत कराकर गिरफ्तार कर बरामदा सामान को कब्जे पुलिस लिया गया था।

अभियुक्तगणो से बरामदा समान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस

More From Author

नव मनोनीत व्यापार मंडल अध्यक्ष के विरोध का निर्णय ट्रांजिट कैम्प के व्यापारियों ने किया विरोध

सभी धर्म का सम्मान जरूरी तराई कौमी एकता का गुलदस्ता… के पी गंगवार भाईचारा एकता मंच ने किया सजदानसी का सामान