उपचुनाव में नई परंपरा बना मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को निर्विरोध चुनाव जिताएं : शुक्ला

Spread the love

देहरादून में पार्टी कार्यालय में मीडिया के सामने बोले किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला

 

देहरादून/किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ने पर सभी राजनीतिक दलों से उन्हें निर्विरोध चुनाव जीताने की अपील की है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ते हैं तो यह वहां की जनता का सौभाग्य होगा। कहा कि सभी पार्टियां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्विरोध चुनाव जीताने के लिए एकमत होती हैं तो इसे नई परम्परा की तरह देखा जाएगा। कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जीतना जरूरी है। इस चुनाव में होने वाली जीत से सरकार की स्थिति पर फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा भारी बहुमत से सरकार में है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों को एकमत होकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्विरोध चुनाव जिताना चाहिए। बता दें देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन हुआ था। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बैठक के बाद मीडिया के माध्यम से प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील भी की है।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालुओं का काशीपुर में स्वागत

पढिए..भाभी को हो गया था प्यार, देवर के साथ मिलकर पति को दिया मौत के घाट उतार, यहा का है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *