किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पराई सत्र में पहली किस्त का भुगतान करने पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का पूर्व विधायक शुक्ला ने किया आभार व्यक्त

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पराई सत्र में पहली किस्त का भुगतान करने पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का पूर्व विधायक शुक्ला ने किया आभार व्यक्

किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र में 17 दिसंबर तक के गन्ना किसानों का पहली किस्त के रूप मे 8 करोड़ 48 लाख 43 हजार रुपये का भुगतान करने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की किसान हितैसी पुष्कर सिंह धामी सरकार एवं गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के अथक प्रयासों से ही किच्छा चीनी मिल में 12 करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण करने के बाद 6 दिसंबर को चालू हुए वर्तमान पिराई सत्र के 17 दिसंबर तक के गन्ना मूल्य का किसानों को भुगतान कर सरकार ने साबित किया कि गन्ने की खेती नगद भुगतान की खेती है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वर्तमान क्षेत्रिय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चीनी मिल न चलने का आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरने वाले विधायक बताएं कि यदि चीनी मिल नहीं चली तो सरकार ने 11 दिनों के गन्ना किसानों का भुगतान कैसे किया। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से सवाल करते हुए कहा कि वो बताएं कि जब भी उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार रही है क्या कभी मिल पराई सत्र के शुभारंभ के 20 दिनों के अंदर ही गन्ना किसानों का भुगतान की है? जनप्रतिनिधि को सरकार के अच्छे कार्यों की तारीख भी करनी चाहिए। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशन में प्रदेश की सारी चीनी मिलो का आधुनिकीकरण हुआ है जिसका लाभ गन्ना किसानों को मिल रहा है साथ ही सरकार तत्काल गन्ना किसानों का भुगतान कर विपक्ष के झूठे आरोपों को निराधार साबित किया है।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

रुद्रपुर – गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने की दर्जा राज्य मंत्री श्री उत्तम दत्ता जी उनके निवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया

बिंदुखत्ता में माले के राज्य सम्मेलन की तैयारियों हेतु सघन अभियान 7-8 जनवरी 2024 को हल्द्वानी में होगा माले का तीसरा राज्य सम्मेलन