एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश तीन शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश तीन शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

थाना गदरपुर क्षेत्र के गुलरभोज में मोबाइल शॉप में हुई चोरी का किया खुलासा।

चोरी की घटना के लिए दूर दराज के छोटी बाजारों में जाकर करते थे रैकी।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा खुलासा करने वाली टीम हेतु की गई 2,000 रुपए के नकद ईनाम की घोषणा।

वादी निवासी गोविन्दपुर द्वारा थाना गदरपुर पर आकर एक तहरीर बावत दिनांक 19/12/2023 को रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा गूलरभोज स्थित उनकी दुकान पी के टेलीकॉम से दुकान की ताला तोडकर दुकान में रखे 06 अदद मोबाईल फोन, व नगदी चोरी कर ले जाने सम्बन्धी दाखिल किया।

थाना गदरपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा एफआईआर न0-294/2023 धारा- 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ   पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के आदेशानुसार,   पुलिस अधीक्षक  काशीपुर के निर्देशन में व  क्षेत्राधिकारी    बाजपुर के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरो का का अवलोकन कर, सी.सी.टी.वी मे दिखाई दे पहचान हेतु पतारसी सुरागरसी करते हुए, पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध जसवन्त सिंह पुत्र प्रेम सिंह व रामू व गुरदेव निवासी पलवल हरियाणा की सक्रियता का पता चला ।
जिसपर संदिग्ध रामू व गुरदेव से पूछताछ करने पर जिनके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व जसवन्त सिंह जो उनका दोस्त है, अपने रिश्तेदार सतनाम सिंह के घर विवाह समारोह में बन्नाखेड़ा बाजपुर के आया था, जिसके द्वारा अपने साथियों रामू व गुरदेव निवासी पलवल हरियाणा को भी उक्त घटना को अंजाम देने के लिये बुलाया गया व अपने मित्र सतनाम , गंगाराम निवासी बन्नाखेड़ा बाजपुर के साथ मिलकर उक्त घटना को योजना बनाकर गूलरभोज वादी मुकदमा श्री प्रमोद कुमार उपरोक्त के घर व दुकान से सामान चोरी करना बताया गया।

राम पुत्र वचन सिंह व गुरदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह व सतनाम सिंह को मय वादी मुकदमा के घर से चोरी हुए माल के साथ दिनांक 25-12-2023 को गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण
1- रामू पुत्र स्व० श्री बच्चन सिंह निवासी जैबाबाद खेलडी,जिला पलवल हरियाण
2. गुरदेव सिंह पुत्र स्व० बलकार सिंह निवासी जैबाबाद खेलडी, जिला पलवल हरियाणा
3- सतनाम पुत्र स्व० जोगेन्द्र सिंह निवासी टांडा अमीरचन्द, बन्नाखेडा।

बरामदगी का विवरण
1- अभियुक्त रामू से एक अदद मोबाईल फोन VIVO Y22 ΙΜΕΙ ΝΟ- 866382064406957 व 8700 रुपये।
2- अभियुक्त गुरदेव सिह से एक अदद मोबाईल फोन SAMSUNG galaxy A05 IMEI NO-350835031535771 व 7500 रुपये।
3- अभियुक्त सतनाम सिह से एक अदद मोबाईल फोन SAMSUNG A03 COR IMEI NO-350655751927614 व 6800 रुपये।
4- एक अदद आला नकब।
5- एक अदद लकड़ी का गुल्लक।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही जारी। दिनेशपुर पुलिस ने 18 किलो प्रतिबन्धित कछुए के मांस सहित 01 वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार।

वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा किच्छा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार की शहादत/ बलिदान दिवस पर माथा टेका।