वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा किच्छा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार की शहादत/ बलिदान दिवस पर माथा टेका।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा किच्छा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार की शहादत/ बलिदान दिवस पर माथा टेका

 

किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि वीर बाल दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबाजादे और माता गुजरी देवी जी को नमन करता हूं। सर्वोच्च साहस के साथ वे क्रूर मुगल शासन के खिलाफ खड़े हुए और धर्म परिवर्तन करने से इनकार करते हुए शहादत को चुना। उनकी बेमिसाल वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनके शहादत दिवस को वीर बाल दिवस बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनके बलिदान की गाथा देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुचाया है। वीर बाल दिवस पर दशमेश पिता धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता गुजरी जी के चारों साहिबजादों को मेरा शत शत नमन। अभूतपूर्व साहस के साथ उन्होंने दमनकारी मुगल शासन के खिलाफ खड़े होकर धर्म परिवर्तन से इनकार करते हुए शहादत का मार्ग चुना। उनकी अद्वितीय बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
उनके शहादत दिवस को वीर बाल दिवस घोषित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनके बलिदान की गाथा देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाने का काम किया।
कार्यक्रम में गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार रणजीत सिंह राणा, भाजपा मंडल महामंत्री गोल्डी गोराया, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, रणजीत सिंह गिल, वीरेंद्र सिंह, सतवंत सिंह, सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, नितिन चरण वाल्मीकि, राजेश कोहली रज्जी, हीरा सरकार, अमरीक सिंह मंड, मनजीत सिंह, ठाकुर महेंद्र, नंदलाल प्रजापति, धनीराम, राजकुमार कोहली, जोगिंदर सिंह गिल, गुरनाम सिंह धारीवाल, प्रदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, बलविंदर सिंह बाजवा उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश तीन शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार।

श्रीकरतारपुर गुरुद्वारा साहिब में भाजपा नगर मंडल द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया