राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर में होगा विधिक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Spread the love

काशीपुर। 24 अप्रैल रविवार को राजकीय इंटर कालेज प्रतापपुर में रविवार, 24 अप्रैल को एक विधिक बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि उधमसिंहनगर जिला जज प्रेम सिंह खिमाल होंगे। जानकारी देते हुए स्थाई लोक अदालत उधमसिंहनगर के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी एडवोकेट ने बताया कि शिविर में क्षेत्र की जनता को कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी जाएगी। अन्य जन समस्याएं भी अधिकारियों द्वारा सुनी जाएगी और दाखिल खारिज आदि के मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। इस शिविर में जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण के अलावा उप जिलाधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं तहसीलदार भी उपस्थित रहेंगे।

More From Author

₹25 करोड़ से अधिक के संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का महापर्दाफाश; पुनर्गठित SIT कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त धनंजय गिरी गिरफ्तार। ₹25 करोड़ से अधिक का संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित लोगों ने पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नवोदय पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

ब्रेकिंग न्यूज़ – अध्यापको के लिए ख़ुशी की खबर अब मानदेय इतने से बड़ा कर हुआ इतना

पुलिस में कच्ची शराब के साथ एक महिला का काटा चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *