विधायक शिव अरोरा मैट्रोपोलिस सोसायटी में दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए, सोसायटी सदस्यो ने गद्दा भेट कर विधायक को किया सम्मनित

Spread the love

विधायक शिव अरोरा मैट्रोपोलिस सोसायटी में दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए, सोसायटी सदस्यो ने गद्दा भेट कर विधायक को किया सम्मनित

रुद्रपुर। मैट्रोपोलिस रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी द्वारा दशहरा महोत्सव में डांडिया नाइट कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ , इस दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा विधायक शिव अरोरा को स्मृति के रूप में गद्दा भेट कर स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा मैट्रोपोलिस सोसायटी द्वारा समय समय पर अनेको कार्यक्रम आयोजित करती रहती है , तो वही दशहरा महोत्सव कार्यक्रम जिसमे रंगा रग कार्यक्रम डांडिया नाइट पर सभी लोग परिवार सहित शामिल होकर आते हैं, तो वही विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में पूरे देश मे मनाई जा रही है विधायक ने प्रतीक के रूप में गद्दा दिखाकर समाज मे छुपी बुराई को मिटाने के लिये सबको जगरूक होकर इन कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता है, वही सुंदर आयोजन के लिये के लिये मैट्रोपोलिस सोसायटी को बधाई दी हमारा क्षेत्र इसी प्रकार खुशहाली उमंग बनी रही है । इस दौरान अध्यक्ष देवेंद्र शाही, वीरपाल् सिंह, विक्रांत फुटेला,सुनील शुक्ला,बी, एल, चोमवाल,हितेश लालवानी,विनय दुबे, आदित्य कुमार, रवि सिंह, अवतार बिष्ट, योगेश वर्मा, मयंक कक्कड़,सुनील यादव, विकास सागर, सुनील सागर, वासु गुम्बर, डम्मी चोपड़ा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

पुष्कर सिंह धामी विधायक शिव अरोरा भी साथ मे रहे मौजूद

जनपदस्तरीय प्रतियोगिता मे सुल्तानपुर पट्टी के छात्र ने मारी बाजी मैडल जीत कर किया क्षेत्र का नाम रोशन