पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार

काशीपुर। थाना आईटीआई अंतर्गत पैगा पुलिस चौकी की टीम ने 62 पाउच में पैक लगभग 28 लीटर कच्ची शराब समेत एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चौकी पैगा की टीमज्ञने राजवीर पुत्र स्व. महावीर निवासी बांसखेड़ाकला को एक सफेद रंग के कट्टे में रखी 62 पाउच में पैक लगभग 28 लीटर कच्ची शराब सहित बांसखेड़ा पुल के नीचे से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार,
का. अमित राणा व जितेंद्र राय थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

श्रीराम इंस्टीट्यूट के शिक्षा विभाग में अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिता आयोजित

कैनाल रोड के पुनर्निर्माण, नामकरण, लाइब्रेरी व पार्क की मांग को लेकर तमाम लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा