महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर आज भाजपा प्रदेश मंत्री श्री विकास शर्मा जी ने दो स्थानों पर कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर 

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर आज भाजपा प्रदेश मंत्री श्री विकास शर्मा जी ने दो स्थानों पर कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे एक कार्यक्रमओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता जी के आशुतोष विद्या मंदिर स्कूल में और दूसरा नगर निगम सभागार हॉल रुद्रपुर में मेयर रामपाल सिंह जी एवं समस्त पर्यावरण मित्रों के साथ
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत हमारे स्वतंत्रता सेनानी है जिनका जन्म अल्मोड़ा में हुआ था और पढ़ाई इलाहाबाद से करके वकील बनकर काशीपुर के अंदर उन्होंने वकालत की और उसके बाद अंग्रेजों से इस देश को आजाद करने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र स्वच्छ वातावरण में सास ले रहे हैं उन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी साइमन कमीशन का विरोध किया जिसकी वजह से ब्रिटिश पुलिस के अत्याचारों से उनकी कमर जीवन भर सीधी नहीं हो सकी पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने सुभाष चंद्र बोस जी के साथ भी काम किया।
उन्होंने कहा कि इस तराई में आए हुए पंजाबी और बंगालियों को बसाने का काम भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने किया कितनी बड़ी यूनिवर्सिटी बनाने का काम भी उन्होंने किया उनके नाम से पूरे देश में विभिन्न प्रकार के संस्थान आज भी कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती को सभी को मनाना चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरना चाहिए कार्यक्रम में राम प्रकाश गुप्ता नेत्रपाल मौर्य चंद्रपाल पाल रामप्रसाद चंद्र सत्य प्रकाश चंद्र रोहित गुप्ता मुकेश पाल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

दिनेशपुर। बकसोरा ग्राम प्रधान गगन ने भारी बर्षा के चलते आपने ग्राम सभा के साथ आपने आस पास क्षेत्र का जायजा लिया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट आगामी 11 सितंबर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *