कुंडेश्वरी स्थित ओरिसन स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

कुंडेश्वरी स्थित ओरिसन स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित ओरिसन स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। उन्हंे इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया तथा कृष्ण के विभिन्न नामकृकृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के बारे में बताया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और जन्माष्टमी की झांकी भी सजायी। स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य ने इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण के जीवन से सदा कुछ सीखते रहना चाहिये। हमें प्रण लेना चाहिए कि बिना किसी फल की चिन्ता किये ईमानदारी के साथ अपना कार्य करना चाहिये, तभी हम जीवन में सफल रहेंगें।

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

ओरिसन पब्लिक स्कूल कुंडेश्वरी काशीपुर के प्रांगण में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की अगुवाई में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *