सीडीओ विशाल मिश्रा ने विकास भवन सभागार में समाज कल्याण व जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शैक्षिक व आवासीय संस्थाओं के संबंध में बैठक ली

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

सीडीओ विशाल मिश्रा ने विकास भवन सभागार में समाज कल्याण व जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शैक्षिक व आवासीय संस्थाओं के संबंध में बैठक ली

रुद्रपुर। सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा समाज कल्याण व जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शैक्षिक व आवासीय संस्थाओं के संबंध में बैठक ली। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में संचालित सभी 12 विभागीय संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा आवासीय संस्थाओं में आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने, निरंतर मॉनिटरिंग करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए है।
सीडीओ ने समस्त नोडल अधिकारियों को
मासिक निरीक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था, आवासीय व्यवस्था, दैनिक प्रयोग के लिए दी जाने वाली सामग्री आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थाओं में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संस्थाओं की विभिन्न आवश्यकताओं के मूल्यांकन भी निर्देश दिए, जिससे सभी आवश्यकताओं व मांगों हेतु सक्षम स्तर से उचित कार्यवाही कर, समाधान किया जाए सके।
बैठक में जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध आदि शामिल थे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री सलाहकार समूह की पहली बैठक हुई सम्पन्न

455 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त गिरफ़्तार.